Bihar

बिहार में पंचायत उप चुनाव की तारीख का ऐलान, जानिए कब वोटिंग और काउंटिंग?

बिहार में पंचायत उप चुनाव के तहत 2634 सीटों पर 9 जुलाई को मतदान होगा। जबकि 11 जुलाई को वोटो की गिनती होगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की। इसके साथ ही संबंधित चुनाव क्षेत्रो में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

आयोग के अनुसार कुल 2634 पदों के लिए होनेवाले उप चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 13 जून को जारी होगी। वहीं, 14 जून से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

त्रिस्तरीय पंचायतों और ग्राम कचहरी के 2634 पदों पर उप चुनाव की तैयारी की जा चुकी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का काम संपन्न हो चुका है। जिन पदों पर उप चुनाव कराया जाना है उसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 840 पद, मुखिया के 63 पद, पंचायत समिति सदस्य के 72 पद, जिला परिषद सदस्य के आठ पद, ग्राम कचहरी पंच के 1569 पद और सरपंच के 83 पद सम्मिलित हैं।

आयोग की रिपोर्ट के अनुसार इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3358767 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1758892 है जबकि महिला मतदाता 1599785 है। इसके अलावा इन चुनाव क्षेत्रों में 89 थर्ड जेंडर के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी मतदाता अपना नाम ढूंढने के लिए आयोग के वेबसाइट पर सर्च इलेक्टोरल रोल पर जाकर अपना नाम ढूंढ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago