Bihar

अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर शेयर कर बोले तेज प्रताप यादव

एक वायरल पोस्ट से चर्चा में आए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब एक बार फिर एक्स पर अपनी बात रखी है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को उनके पिता ने परिवार और पार्टी से बाहर निकाल दिया है लेकिन वो अक्सर भावुक होकर एक्स पर अपनी भावनाओं को प्रकट कर रहे हैं। अब तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर पोस्ट की है।

इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव दीवार पर बनाई गई लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर के नीचे खड़े नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्स पर तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।’ इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव अपने दोनों हाथ फैलाए पिता की फोटो के नीचे खड़े नजर आ रहे हैं।

इससे पहले 7 जून को भी तेज प्रताप यादव ने एक पोस्ट अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव अपने अंदाज में लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए थे। तेज प्रताप यादव ने लिखा था, ‘(‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’) हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।’

अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव की तस्वीर हुई थी वायरल

आपको याद दिला दें कि बिहार के सबसे बड़े सियासी घराने में कुछ वक्त पहले भूचाल आ गया था। दरअसल तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर उनके फेसबुक अकाउंट से वायरल हुई थी। इसमें तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ नजर आए थे। इसमें तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो करीब 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कुछ देर के बाद यह पोस्ट उनके फेसबुक अकाउंट से डिलीट कर दिया गया था।

यह पोस्ट वायरल होने पर तेज प्रताप यादव ने सफाई दी थी कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और किसी ने यह तस्वीर एडिट की थी। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा था कि यह उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं। ऐश्वर्या राय से तेज प्रताप यादव की शादी हुई थी। हालांकि, अभी दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है।

लालू यादव ने लिया था ऐक्शन

इस वायरल पोस्ट के बाद काफी हंगामा मचा था। तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव ने इसपर कड़ा ऐक्शन लिया था। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा था। तेज प्रताप यादव के भाई तेजस्वी यादव और बहन रोहिणी आचार्य ने भी पिता का समर्थन किया था।

इमोशनल हुए तेज प्रताप यादव

परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव पहले भी इमोशनल नजर आए थे। एक्स पर एक अन्य पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा था, ‘मेरे प्यारे मम्मी पापा.…मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग।बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।’

अर्जुन और कृष्ण का किया था जिक्र

इस पूरे विवाद को तेज प्रताप यादव ने एक साजिश करार दिया था और एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा था कि यह उन्हें उनके अर्जुन से अलग करने का षड्यंत्र है। तेज प्रताप यादव ने लिखा था, ‘मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।’

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

13 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

14 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

1 दिन ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago