Bihar

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी ने 60 सीटों पर ठोका दावा! 12 जून को होने वाली महागठबंधन की बैठक से पहले गरमाई सियासत

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक 12 जून को होगी. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक से ठीक पहले मुकेश सहनी के दावे से सियासत गरमायी है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की नजर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 60 सीटों पर है. सीतामढ़ी में अगर महागठबंधन की तरफ से उन्हें सीतामढ़ी की तमाम सीटें दे दी जाए तो उनकी पार्टी लेने के लिए तैयार है. हालांकि बिहार की 60 सीटों पर उनकी पार्टी तैयारी कर रही है. मुकेश सहनी के इस बयान पर राजद और कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने लगी है.

मुकेश सहनी बोले- 60 सीटों पर हमारी तैयारी

सीतामढ़ी की आठों सीट पर गठबंधन लड़ेगा. कुछ सीटों को VIP भी चिन्हित कर रही है. उन्होंने कहा कि कई सीट ऐसी हैं जहां आसानी से उनकी पार्टी लड़ सकती है. बिहार में सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि 243 सीट पर वो महागठबंधन के साथ लड़ेंगे. VIP 60 सीट पर अपनी तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ही उन्होंने ये इच्छा जाहिर की थी कि इन 60 सीटों पर चुनाव लड़ने पर जीत हासिल जरूर होगी.

दो-चार सीट पर ही पीछे जाने की गुंजाइश की ओर इशारा दिया

हालांकि मुकेश सहनी ने कहा कि यह उनकी पार्टी का ब्लू प्रिंट है कि 60 सीटों पर लड़ेंगे. हमारे पास उम्मीदवार भी यहां हैं. लेकिन जो तय होगा वो गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर ही होगी. मुकेश सहनी ने कहा- ‘ दो चार सीट कम ज्यादा होगा, लेकिन हमलोग इतने (60) सीट पर तैयारी कर रहे हैं.

राजद प्रवक्ता ने क्या दिया जवाब

मुकेश सहनी के दावे पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी, इसका फैसला गठबंधन के सभी पार्टी के शीर्ष नेता बैठकर कर लेंगे. हर पार्टी चाहती है अधिक सीटों पर लड़ें. इसमें कोई परेशानी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं तो जब सीट शेयरिंग हो जाएगा तो सभी एक-दूसरे की मदद करेंगे. मुकेश सहनी महागठबंधन में मजबूत सहयोगी हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

4 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

10 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

11 घंटे ago