Bihar

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक आरोपी घायल

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बुधवार दोपहर बाद गंगा नदी के किनारे स्थित जेपी गंगा पथ पर बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बदमाशों के बीच यह एनकाउंटर हुआ. इस दौरान मोहम्मद राजा नामक एक वांछित अपराधी पुलिस की गोली से घायल हो गया. उसे पैर में गोली लगी है और फिलहाल इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

कमिश्नर ऑफिस के पास हुआ हुआ एनकाउंटर

पटना के मरीन ड्राइव पर बुधवार को यह एनकाउंटर कमिश्नर ऑफिस के पास हुआ. यह घटना उस वक्त हुई जब एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में कुल सात राउंड गोलियां चलीं. जिसमें तीन गोली अपराधियों ने और चार गोली पुलिस ने चलाई. मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए, जबकि एक गोली मोहम्मद रजा के पैर में लगी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटनास्थल से एक लोडेड पिस्तौल और खून के धब्बों के निशान बरामद हुए हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

दो हत्या में वांटेड था अपराधी

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद राजा दो हत्या मामलों में वांटेड था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. ऐसे में पुलिस को आज उसके गंगा पथ से होकर गुजरने की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एक्शन में है बिहार पुलिस

बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. हाल के दिनों में पटना समेत कई इलाकों में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज हुआ है, जिसमें कई मुठभेड़ हो चुकी हैं और कई अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

8 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

9 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

9 घंटे ago