Bihar

बिहार: आइसक्रीम फैक्ट्री में विस्फोट, टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बची मजदरों की जान

बिहार में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार को गैस टंकी फटने से एक टेक्नीशियन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई. मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में किराए के मकान में रहने वाले अरुण पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बंगाल का निवासी था.

आइसक्रीम फैक्ट्री में टेक्नीशियन की मौत:

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि फैक्ट्री में तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया था. खराबी ठीक करने के दौरान अचानक गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे वह वहीं गिर गए.

गैस की टंकी फटने से मौत:

जानकारी के अनुसार गैस टंकी में ब्लास्ट की चपेट में आने से टेक्नीशियन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के वक्त मौके पर मौजूद अन्य मजदूर बाल-बाल बच गये.

बंगाल का था टेक्नीशियन:

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

बाल-बाल बची अन्य मजदूरों की जान:

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस इस घटना की एफएसएल टीम से जांच करा रही है. वहीं, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर मौजूद थे. इस संदर्भ में मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि लाइन बाजार में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फट जाने से एक बंगाल के मजदूर की मृत्यु हो गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago