केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। सिसयासी गलियारे में चर्चा है कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ना तय है, आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। इस मामले में बड़ा अपडेट आया है कि पार्टी का फैसला हुआ तो चिराग पासवान जेनरल सीट पर उतरेंगे। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद का इसे लेकर बड़ा आया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पार्टी के अंदर चल रही चर्चा का लब्बोलुआब शेयर किया है।
अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अरुण भारती ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है। उनका विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करेगे। प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया तो हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग पासवान को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभाना चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें।
साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं बल्कि, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं। उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा जिसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी।
चिराग पासवान पहले ही बिहार की राजनीति में खुद को केंद्रित करने और विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, यह भी कहते हैं कि पार्टी चाहेगी तब विधानसभा में जाएंगे। इस बीच उनके जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने पार्टी का प्लान समझाना शुरू कर दिया है। एनडीए की सहयोगी भाजपा, जदयू और हम पार्टी ने चिराग के प्लान पर सहमति दी है। लेकिन, राजद ने चुटकी लेते हुए कहा है कि यह नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी है। 2020 के चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने जदयू के काफी नुकसान पहुंचाया था।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…