Bihar

स्कूल में गप्प लड़ाएंगे तो बॉर्डर इलाके में ट्रांसफर हो जाएगा, एसीएस की शिक्षकों को चेतावनी

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों को चेतावनी दी है। शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में उन्होंने कहा जो शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे नहीं, स्कूल में गप्प लड़ायेंगे, तो उन्हें बॉर्डर इलाके के जिलों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पटना के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बच्चों को नहीं पढ़ाने की शिकायत मिलने के बाद एसीएस ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसीएस सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूल में आपको पढ़ाने के लिए भेजा है, सभी तरह की सुविधाएं दी गई हैं, घर के बगल के स्कूल में पोस्टिंग दी जा रही है। इसके बावजूद आप पढ़ाएंगे नहीं तो दूर-दराज के स्कूल में भेज दिया जाएगा। वहां पढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

पटना के स्कूल में टीचर के गप लड़ाने की शिकायत पर बोलते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप पर यह शिकायत मिली थी। इसके बाद संबंधित डीईओ को उन्होंने पूरे स्कूल का स्टाफ बदलने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य के सभी शिक्षकों से कहा कि ऐसी शिकायत मिली और जांच में सत्यता पाई गई, तो उन्हें प्रखंड से बाहर नहीं किया जाएगा बल्कि जिले से बाहर भेज दिया जाएगा।

महिला ने की थी शिकायत

पटना के मरदाहा टोली की निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नामांकन माध्यमिक विद्यालय, मरदाहा टोली मे करवाया है। वह हर रोज अपने बेटे को नियत समय पर स्कूल भेजती हैं। मगर स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है। क्लास में बच्चे टीचर का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन शिक्षक कार्यालय में बैठे गप्प लड़ाते रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

6 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

6 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

7 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

10 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

15 घंटे ago