Bihar

बिहार: पुलिस लिखी कार, अंदर दरोगा की वर्दी पहने बैठा शख्स; और अवैध शराब की तस्करी

शरीर पर पुलिस की वर्दी और बाजार में रौब दारोगा वाली. कुछ ऐसी इमेज के साथ पटना में बड़ा कांड करने वाले रवि किशन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यह शख्स व्हाइट कलर की कार में घूम-घूमकर बड़ा कांड कर रहा था. पुलिस की वर्दी पहने हुए रवि किशन खुद को दरोगा बताकर अच्छे-अच्छे को हड़का देता था. लेकिन, आखिरकार पटना पुलिस ने फर्जी ‘दरोगा बाबू’ के कारनामों की पोल खोलते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार में अवैध शराब तस्कर अब वर्दी की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने में जुटे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थानाक्षेत्र का है जहां उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास छापेमारी कर एक कार से 199 लीटर विदेशी शराब के साथ एक फर्जी दारोगा और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार फर्जी दारोगा की पहचान छपरा जिला निवासी रवि किशन के रूप में की गई है, वही हिरासत में लिए गए कार ड्राइवर की पहचान मनेर निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम को यह गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार से अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम ने नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास नाकेबंदी कर जब कार की तलाशी ली तो कार से विभिन्न ब्रांड के 199 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.

उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम ने जब कार सवार वर्दीधारी दारोगा से कड़ी पूछताछ की तो वह बिहार पुलिस का फर्जी दारोगा निकला, जो वर्दी की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करता था. पूरे मामले पर पूछे जाने पर उत्पाद एवं मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि टीम को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदा है, जिसकी कुम्हरार इलाके में अवैध सप्लाई की जानी है. सूचना मिलते ही टीम के सदस्यों ने त्वरित कारवाई करते हुए नाकेबंदी कर कार सवार फर्जी दारोगा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

उत्पाद एवं मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश की माने तो गिरफ्तार फर्जी दारोगा रवि किशन पूर्व में भी भोजपुर जिले से अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम ने पूरे मामले से पटना पुलिस को अवगत करा दिया है। फिलहाल उत्पाद एवं मद्य निषेध की टीम फर्जी दारोगा और उसके सहयोगी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

42 मिनट ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

1 घंटा ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago