समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बाइक से अनुष्का से मिलने पहुंचे तेजप्रताप, 7 घंटे रुके: बोले- मेरा पारिवारिक रिश्ता है

IMG 20250626 WA0160

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज यानी सोमवार को बाइक से अनुष्का यादव के घर पहुंचे। वो करीब 7 घंटे अनुष्का के घर पर रहे।

अनुष्का के घर से निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि, ‘मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आया हूं। लोगों से मिलता जुलता रहता हूं। ‘पत्रकारों ने तेजप्रताप से पूछा कि, ‘घर कब ले जाएंगे।’ इस सवाल को तेजप्रताप टाल गए और गाड़ी का दरवाजा बंद कर लिया।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अनुष्का के साथ फोटो- वीडियो वायरल होने के 35 दिन बाद तेजप्रताप यादव सुबह 9 बजे अनुष्का के घर पहुंचे थे और करीब 4 बजे वहां से निकले। तेजप्रताप यादव के घर से निकलने के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव भी दूसरी गाड़ी से उनके पीछे गए।

तेजप्रताप बोले- प्यार किया है कोई गलती नहीं

इससे पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप माना कि अनुष्का के साथ उनकी फोटो सही थी। पोस्ट और फोटो भी उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पर डाला था।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

उन्होंने ये भी कहा, ‘प्रेम सब करते हैं, प्यार किया तो किया…कोई गलती नहीं की..कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता। ‘तेजप्रताप ने कहा- ‘मेरा ही पोस्ट था वो, फोटो-वीडियो भी मैंने ही डाले थे। पोस्ट मेरी ID से हुआ था। पोस्ट और तस्वीरें सही थीं। प्यार सब लोग करते हैं। प्रेम की कीमत भी चुकानी पड़ती है। प्रेम किया तो क्या, कुछ गलत नहीं किया। हम जनता के लिए काम करना चाहते हैं।’

IMG 20240904 WA0139

दरअसल, 24 मई को सोशल मीडिया पर तेजप्रताप की अनुष्का यादव के साथ फोटो वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद लालू यादव ने उन्हें 25 मई को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था।

तेजप्रताप बोले- दुश्मन पग-पग पर है

तेजप्रताप ने कहा, ‘धीरे-धीरे सब लोग मान जाते हैं। कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि इनको पार्टी और परिवार से बाहर कर दें, तो मेरा पापड़ बेला जाएगा, लेकिन ये सब पछताएंगे।’

IMG 20250204 WA0010

‘ऐसे ही जनता हमें तेजू भइया नहीं बोलती है। दुश्मन पग-पग पर है। दुश्मन घर में भी हो सकते हैं। मेरे दुश्मनों को जनता जवाब देगी। मैं जनता के रास्ते फिर से पार्टी में आऊंगा।’

IMG 20241218 WA0041

मेरे पिता ही मेरे लिए सर्वोपरि- तेज प्रताप

तेज प्रताप ने कहा, ‘मेरे पिता ही मेरे लिए सर्वोपरि हैं। कोई किसी को दिल से बाहर नहीं कर सकता। परिवार के लोग दिल से बाहर नहीं निकालते। हम बिहार चुनाव लड़ेंगे। मेरी भूमिका जनता तय करेगी। जनता के बीच लगातार जा रहे हैं।’

IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02