समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में मॉनसून की उलटी गिनती शुरू, मौसम विभाग ने बताई एंट्री की संभावित तारीख

IMG 20241130 WA0079

बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। बिहारवासियों के लिए मॉनसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में मॉनसून के प्रवेश की संभावित तारीख बताई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून इस साल अपने निर्धारित समय के अनुसार यानी 15 जून तक बिहार में प्रवेश कर जाएगा। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में 29 मई से अटका पड़ा है। अब इसके आगे बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

मॉनसून के आने से पहले दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मॉनसून की एंट्री से पहले कमोबेश यही हालात रहने वाले हैं। बिहार में मॉनसून के आने की निर्धारित तारीख 13 से 15 जून के बीच होती है। इस सीजन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में निर्धारित तारीख से 8 दिन पहले एंट्री ली, तो बिहार में भी इसके हफ्ते भर पहले आने के आसार जताए जा रहे थे। मगर, जून के पहले सप्ताह में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ जाने से बिहार में इसका इंतजार बढ़ता चला गया।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अब मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि बिहार में मॉनसून अपने निर्धारित समय पर ही आएगा। आने वाले दो-तीन दिनों में बिहार के लोगों को इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। मॉनसून बिहार में सीमांचल (किशनगंज-पूर्णिया) के रास्ते प्रवेश करता है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

दक्षिण बिहार में अभी पड़ेगी भीषण गर्मी

बिहार के दक्षिणी हिस्से में अभी प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पटना, गया, छपरा समेत अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मॉनसून के आने से पहले दक्षिण बिहार में गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02