Bihar

बिहार में 60 लोकसभा सीटें हो सकती हैं, उपेंद्र कुशवाहा बोले- परिसीमन पर लगे रोक के कलंक को धोना जरूरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब समय आ गया है कि इमरजेंसी के समय परिसीमन पर लगे रोक के कलंक को धोना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2026 तक परिसीमन पर रोक है, लेकिन इसके लिए चुप नहीं रहना चाहिए। यदि परिसीमन होता है तो लोकसभा की सीटें 40 से बढ़कर 60 हो सकती हैं, जिससे अनुसूचित जाति/जनजाति और महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। कुशवाहा ने रविवार को गया जी के गांधी मैदान में आयोजित ‘संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली’ को संबोधित करते हुए लोकसभा की सीटों का परिसीमन कराये जाने की मांग उठाई।

कुशवाहा ने कॉलेजियम सिस्टम को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसकी जगह प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से न्यायाधीशों की नियुक्ति होनी चाहिए, जैसे आईएएस और आईपीएस में होता है। उन्होंने इसे ‘काला धब्बा’ करार दिया और कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लंबे समय से उठाती रही है।

महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति को लेकर उन्होंने कहा कि सनातनी समुदाय को उदारता दिखाते हुए प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंप देना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से एक्ट में संशोधन की मांग की ताकि बौद्ध धर्मावलंबियों को उनका धार्मिक अधिकार मिल सके।

एनडीए सरकार ही विकल्प: कुशवाहा

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह सत्ता में आया तो बिहार की स्थिति 2005 से भी बदतर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और एनडीए ही सरकार बनाएगा। महारैली में मगध प्रमंडल के अलावा सूबे भर से हजारों लोग शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

5 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

15 घंटे ago