बिहार में 19 डीएसपी का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला हुआ है। राज्य के 19 अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है। दरभंगा, आरा, हाजीपुर, गया, मधुबनी समेत अन्य जिलों के एसडीपीओ का ट्रांसफर किया गया है। राज्य गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इनके साथ ही एडीजी स्तर के अधिकारी एमआर नायक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल में योगदान देने हेतु विरमित कर दिया गया है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी नायक वर्तमान में बी-सैप के एडीजी पद पर तैनात हैं।
अधिसूचना के अनुसार जितेंद्र पांडेय को पूर्णिया के बायसी में एसडीपीओ तैनात किया गया है। सोनू कुमार राय को औरंगाबाद के दाउदनगर, प्रभाकर तिवारी को दरभंगा जिले के बिरौल, शिवेंद्र कुमार अनुभवी को मोतिहारी के पकड़ी दयाल, विभाष कुमार को सुपौल के त्रिवेणीगंज में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह, राहुल सिंह को आरा सदर-1, सुबोध कुमार को हाजीपुर सदर-1, सरोज कुमार साह को गया नगर-1, राजीव कुमार को दरभंगा सदर-1 का एसडीपीओ बनाया गया है। विनोद कुमार को कटिहार के मनिहारी, अमित कुमार (बांका) को मधुबनी के फुलपरास, अमित कुमार (अररिया) को मधुबनी सदर-1, मनीष चंद्र चौधरी को सीतामढ़ी सदर-1 का एसडीपीओ तैनाय किया गया है।

वहीं, राजेश कुमार शर्मा को भोजपुर के जगदीशपुर, शुभेंद्र कुमार सुमन को दरभंगा सदर-2, राघव दयाल को मधुबनी के जयनगर, सुबोध सिन्हा को मधुबनी के झंझारपुर, शैलेश प्रीतम को सहरसा सदर और अवधेश कुमार को पटना जिले के फतुहा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तबादला किया गया है।




