बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के घर पर मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया. तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है. तेजस्वी यादव ने बेटे के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. राजश्री ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी बहू से मुलाकात करने के लिए एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंचे थे.
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी देते हुए लिखा, “गुड मॉर्निंग, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान.”
तेजस्वी यादव 2023 में पहली बार एक बेटी के पिता बने थे. उनकी बेटी का नाम कात्यायनी है. तेजस्वी यादव की दिल्ली में राजश्री के साथ 2021 में शादी हुई थी.
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…