Bihar

ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, पार्टी-परिवार से निकालने पर तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर उतरे अनुष्का के भाई आकाश यादव

तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट को लेकर लालू परिवार में मचे घमासान के बीच अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि अनुष्का मेरी छोटी बहन है, और वो बालिग है, ऐसे में दो बालिग लोगों के निजी संबंध पर मैं मीडिया में कोई बात नहीं करूंगा। लेकिन मेरी लालू यादव, तेजस्वी यादव और पूरे परिवार से गुजारिश है, कि दो परिवार की इज्जत, मान और सम्मान को जिस तरह नीलाम किया जा रहा है, इसको रोकने की पहल करें।

आकाश ने कहा कि जल्दबाजी में घर से निकालना, पार्टी से निकालना, ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं है, ये संविधान और लोकतंत्र का दौर है। तेज प्रताप यादव जाने ही जाते हैं अपने ठोस कदम और फैसले की वजह से। शायद उनका रूप अभी कोई नहीं जान रहा है। लेकिन हमने देखा है कि वो किस प्रकार अडिग रहते हैं अपनी बातों पर। ये हमारा पर्सनल एक्सपीरियंस है।

जो भी पर्सनल इश्यू हैं, वो सॉल्व हों, यही महाकाल से प्रार्थना है। सिर्फ फेसबुक पोस्ट के लिए घर, पार्टी से निकलना सही नहीं है। ये मामला बैठकर शांति से सुलझाया जा सकता था। जब उनका घर देखता हूं तो सूर्यवंशम की याद आती है। जब अपना घर देखता हूं तो मुगल-ए-आजाम की याद आती है। इसलिए लालू यादव जी को पहल करनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago