Bihar

बिहार के इस शिक्षक को चाहिए IND-PAK बॉर्डर पर जाने की इजाजत, ACS एस सिद्धार्थ को लिखा पत्र

बिहार के कैमूर जिले से देशभक्ति की एक मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक शिक्षक ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैन्य अभियान में सहयोग करने की अनुमति मांगी है. वैभव किशोर, जो अधौरा प्रखंड के चफना स्थित 30+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को एक औपचारिक पत्र लिखकर यह आग्रह किया है. यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

शिक्षक होने के नाते मातृभूमि की रक्षा में देना चाहते हैं योगदान

पत्र में शिक्षक वैभव किशोर ने लिखा है कि वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए भारत-पाक सीमा पर युद्ध की संभावना प्रबल हो गई है. ऐसी स्थिति में एक जिम्मेदार नागरिक और प्रशिक्षित शिक्षक होने के नाते वह मातृभूमि की रक्षा में प्रत्यक्ष योगदान देना चाहते हैं.

शिक्षक ने बताई अपनी योग्यता

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वे न केवल शैक्षणिक योग्यता में दक्ष हैं, बल्कि उनके पास राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘C’ सर्टिफिकेट भी है जिसमें उन्हें ‘BEE’ ग्रेड प्राप्त हुआ है. इसके अतिरिक्त वे दो वर्षीय रोवर/रेंजर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से भी प्रशिक्षित हैं. ये सभी योग्यताएं उन्हें किसी भी राष्ट्रीय आपात स्थिति में सहयोग देने के लिए सक्षम बनाती हैं.

मुझे गर्व होगा अगर मैं मातृभूमि की रक्षा में योगदान दे सकूं

शिक्षक ने आग्रह किया है कि उन्हें देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका दिया जाए. उन्होंने लिखा, “मुझे गर्व होगा अगर मैं मातृभूमि की रक्षा में योगदान दे सकूं. यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अवसर होगा.” शिक्षा विभाग को भेजे इस पत्र ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है. लोगों ने शिक्षक की देशभक्ति भावना की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago