Bihar

राहुल गांधी के दरभंगा दौरे पर ‘ग्रहण’, प्रशासन ने कार्यक्रम की परमिशन देने से किया इनकार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 15 मई को प्रस्तावित दरभंगा दौरे पर ग्रहण लग सकता है। दरअसल कल होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी मदारपुर स्थित आम्बेडकर छात्रावास के प्रांगण में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगे।

राहुल का ये कार्यक्रम दोपहर 12 बजे निर्धारित है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग संस्थानों के दो हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनका चन कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का पास बनाया गया है।

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि राहुल गांधी के दरभंगा आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा सिर्फ छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करने का कार्यक्रम है। लेकिन अब जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

18 मिनट ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

6 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

16 घंटे ago