Bihar

वक्फ कानून के विरोध में हो रही सभा का मंच टूटा, पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर समेत 12 घायल

बिहार के मधेपुरा में वक्फ कानून के विरोध में आयोजित सभा के दौरान हादसा हो गया। सभा के दौरान अचानक मंच टूट गया, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के प्रमोद प्रभाकर भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम संगठनों की ओर से शनिवार को मधेपुरा में वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया। मार्च के बाद लोक कला भवन परिसर में सभा का आयोजन किया गया। आरजेडी, सीपीआई समेत महागठबंधन के सभी दलों ने इस विरोध-प्रदर्शन का पुरजोर समर्थन किया। कई विपक्षी नेता भी इस सभा में शामिल हुए।

सभा स्थल पर बने मंच पर काफी लो जमा हो गए। मंच इतना वजन सह नहीं पाया और टूट गया। इससे सभा में अचानक भगदड़ के हालात पैदा हो गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। धक्कामुक्की में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सीपीआई नेता प्रभाकर ने कहा कि वक्फ की जमीन पर सरकार की पैनी नजर है। सरकार उद्योगपति के हाथों उसे बेचने की साजिश रच रही है, जिसके खिलाफ हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर विशाल जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि अगर जान भी चली जाए तो यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है, जब तक कि सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago