समस्तीपुर : दुधपुरा स्थित पुलिस लाइन में एसपी अशोक मिश्रा द्वारा 2019 बैच के दरोगाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने अब तक की कार्यशैली, चुनौतियों और फील्ड अनुभवों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया। बैठक में एसपी ने कहा कि फील्ड में आने के बाद जवानों को कई व्यवहारिक अनुभव होते हैं, जिन्हें समझना और समय रहते सुधार करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने पुलिसिंग की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की और सभी दरोगाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। एसपी ने कहा कि अच्छे नेतृत्व और कुशल प्रबंधन के बल पर ही एक बेहतर पुलिसिंग प्रणाली खड़ी की जा सकती है। इस अवसर पर लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, मेजर विपुल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी अशोक मिश्रा द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 14 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।
समस्तीपुर पुलिस के द्वारा शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से 24 घंटो में 358.200 लीटर विदेशी शराब के साथ 28 लोगों की गिरफ्तारी की है। इस दौरान एक देशी कट्टा, दो गोली व एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद किया है। पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शस्त्र अधिनियम कांड, ठगी कांड व पाॅक्सो कांड में एक-एक गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास व शराब मामले में 3-3 गिरफ्तारी, वारंट मामले में 17 गिरफ्तारी की गई। एक कुर्की के निष्पादन के साथ ही 26 वाहनों से 71 हजार 500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई है।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…