बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप के साथ हुई मारपीट की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना को लेकर चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन पर निशाना साधा है. गुप्तेश्वर पांडेय ने इस पोस्ट में पीएमसीएच के डॉक्टरों पर तंज कसते हुए पीएमसीएच के डॉक्टरों को सम्मान देने की मांग कर दी है. वहीं गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने फेसबुक पोस्ट में कटाक्ष करते हुए मनीष कश्यप के संबंध पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से भी बता दिए.
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर कर लिखा-
बिहार में मनीष कश्यप नाम के एक पत्रकार हैं । अभी एक डॉक्टर साहेब ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से मनीष के निजी संबंध है । पाकिस्तानी जनरल ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पटना के मनीष कश्यप को सेट कर गोला ,बम ,बारूद ,मिसाइल और एटम बम के साथ अकेले पटना PMCH (patna medical college and hospital ) को उड़ाने के लिए भेज दिया । मनीष को पीएमसीएच पर हमला कर उसको उड़ाना था । सैकड़ों डॉक्टर और हजारों मरीज की जिंदगी खतरे में थी।इसी बीच पीएमसीएच के डॉक्टरों को जनरल मुनीर की साजिश का पता चल गया । सैकड़ों देश भक्त डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम को डाल कर देश के लिए शहादत देने का संकल्प लेते हुए बम गोली मिसाइल की परवाह किए बिना मनीष कश्यप पर हमला कर दिया जो अकेले थे । उनको घायल किया लेकिन चूँकि वो हिंसा में विश्वास नहीं करते इसलिए मनीष की हत्या नहीं की । अपने इस शौर्य पराक्रम से बहादुर डॉक्टर लोगों ने पीएमसीएच के सैकड़ों डॉक्टरों और हज़ारों मरीजों की जान बचा ली । पता चला है कि मनीष कश्यप के पास से Ak 47 सहित भारी संख्या में गोली बम और मिसाइलें बरामद की गई हैं । वही बहादुर डॉक्टर लोग अब एटम बम की खोज कर रहे हैं जो मनीष कश्यप लेकर गए थे । आशा है जल्दी उसकी भी बरामदगी हो ही जाएगी । मैं भारत सरकार से अपील करता हूँ कि पाकिस्तानी एजेंट आतंकवादी मनीष की पीएमसीएच को उड़ाने की योजना को अपनी जान जोखिम में डाल कर ध्वस्त करने के लिए उन डॉक्टरों को चिन्हित कर जीते जी उनको परमवीर चक्र देकर सम्मानित किया जाए । हमे ऐसे राष्ट्र भक्त ओजस्वी तेजस्वी पराक्रमी डॉक्टरों पर गर्व है । उन्होंने बिहार ही नहीं पूरे देश में अपने समुदाय का और्बदेश का भी नाम रौशन किया है । बिहार या देश के चिकित्सकों के संघ ने भी अभी तक इन महापुरुषों को सम्मानित नहीं किया ,ये चिंता की बात है । इससे इन वीरों का मनोबल गिरेगा । इस अभियान में भाग लेने वाले सभी डॉक्टर बंधुओं के पुरुषार्थ को मेरा विनम्र प्रणाम !जब तक ऐसे भारत माँ के सपूत हैं तब तक देश की आन बान शान को कोई खतरा नहीं । 🙏
क्या है पूरा मामला
बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप की सोमवार को पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों के कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उनको बंधक बना लिया गया था और उनके साथ मारपीट की भी खबर सामने आई थी. ये घटना तब हुई जब मनीष कश्यप किसी मरीज की पैरवी करने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे.अब मनीष कश्यप की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि पीएमसीएच में पिटाई के कारण उनको गंभीर चोट आई है और इसके बाद युटुबर मनीष कश्यप अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के चार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…