National

एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले; क्या भारत को है डरने की जरूरत?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

एशिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। भारत में भी इसे लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और सरकार अलर्ट मोड पर है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। डेटा के मुताबिक, भारत में 12 मई से अब तक कोविड-19 वायरस के केवल 164 मामले (Coronavirus Cases in India) सामने आए हैं।

नए वैरिएंट ने मचाया कहर

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर केरल का नाम है। केरल में इस वक्त कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में इस वक्त कोरोना के 69 मामले एक्टिव हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 44 मामले (Kerala and Maharashtra COVID surge) हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 8, गुजरात में 6 और दिल्ली में करीब 3 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में भी एक-एक मामले हैं। एशिया में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह वायरस का नया वैरिएंट है।

बताया जा रहा है कि कोरोना के JN.1 वैरिएंट (JN.1 Variant)ने स्थिति को यहां पहुंचा दिया है। यह ओमिक्रॉन BA.2.86 का ही म्यूटेशन है। सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग जैसे देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगले कुछ हफ्तों तक स्थिति में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।

मुंबई में दो मरीजों की मौत

वहीं मुंबई के केईएम अस्पताल में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। दोनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक मरीज को ओरल कैंसर था, जबकि दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम से जूझ रहा था। हालांकि बीएमसी ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों मौतें कोविड-19 की वजह से नहीं, बल्कि उनकी बीमारी की वजह से हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर नजर बनाए हुए है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

38 मिनट ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

52 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

1 घंटा ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

10 घंटे ago