राजधानी पटना के प्रतिष्ठित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यूट्यूबर मनीष कश्यप की कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
पीरबहोर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएमसीएच कैंपस में मारपीट की घटना हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर और डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप की जमकर पिटाई की गई. पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
मनीष कश्यप के साथ क्यों हुई मारपीट?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की जड़ क्या थी. दरअसल यूट्यूबर मनीष कश्यप और डॉक्टरों के बीच झगड़ा हो गया है. पटना के टाउन एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई है. अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस अपनी ओर से मामले की जांच कर रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट की घटना के दौरान पीएमसीएच परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई. कुछ लोगों ने बताया कि यूट्यूबर संभवतः कैंपस में वीडियो शूट कर रहा था, जिसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और बात बिगड़ गई.
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…