Bihar

फेसबुक से दोस्ती फिर लिव-इन और बेटी, नेपाल भाग रहा कोरियन यंग डे बिहार में गिरफ्तार

पहलगाम की आतंकी घटना और ऑरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर से विदेशी घुसपैठ को देखते हुए हाई अलर्ट है। पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों ने रविवार शाम खुफिया इनपुट पर शहर के मौजे माईस्थान के पास स्थित होटल धर्म मुक्ति में छापेमारी कर एक संदिग्ध दक्षिण कोरियाई नागरिक यंग डे को गिरफ्तार कर लिया। वह बिना अवैध वीजा के काफी समय से भारत में रह रहा था और नेपाल भागने की योजना बना रहा था। यंग डे 2027 से अवैध वीजा पर अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव-इन में भारत में रह रहा था।

डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त संदिग्ध कोरियन नागरिक रविवार सुबह रक्सौल पहुंचा था और होटल में रह कर नेपाल भागने के फिराक में था। पुलिस इनपुट में खुलासा हुआ कि वह 2 अगस्त 2017 को भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था। वीजा की वैधता अवधि 19 जनवरी 2018 तक थी जिसे उसने बढ़वा कर 19 जनवरी 2019 फिर जनवरी 2021 तक कराया था। उसके बाद से वगैर वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

किम ने पुलिस अधिकारिओं को पूछताछ में बताया कि वह पहले तमिलनाडु के मंचीपुरम स्थित के एंड के कॉन्टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर मणिपुर की एक युवती से दोस्ती हुई। दोनों 2019 से लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। इस बीच 27 फरवरी 2023 को उसकी एक पुत्री किम सारंग सेविभिषा का जन्म हुआ। वह भारतीय वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अपनी महिला दोस्त और बेटी को छोड़ अपने देश जाना नहीं चाहता था।

उसने खुलासा किया कि जब उसने वीजा विस्तार के लिए एक दलाल से संपर्क किया, तो उसने मोटी रकम की डिमांड की। फिर उसने अपने एक कोरियाई मित्र से इस बावत बात की। दोस्त ने सलाह दिया कि रक्सौल के रास्ते नेपाल में अवैध प्रवेश करे फिर वहां से दक्षिण कोरिया अपने देश आ जाय। इसी योजना पर भारत से नेपाल भागने 17 मई को लमडींग से बरौनी जंक्शन पहुंचा। फिर सड़क मार्ग होते टैक्सी से रक्सौल आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

5 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

14 घंटे ago