Bihar

बिहार दौरे के बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार; जानें कौन है समीर चौधरी

29 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक अधिकारी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली। इस मैसेज में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दी गई थी। PMO और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। NIA, IB और गृह मंत्रालय ने भागलपुर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तेजी से जांच करके 4 घंटे में आरोपी समीर रंजन को गिरफ्तार कर लिया। समीर ने धमकी देने के लिए एक बुजुर्ग के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, PMO के एक अधिकारी को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए PMO और इंटेलिजेंस एजेंसियां हरकत में आईं। NIA, IB और गृह मंत्रालय ने भागलपुर पुलिस से संपर्क किया। भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने डीएसपी, तकनीकी सेल और सुल्तानगंज थाना टीम को जांच में लगाया।

दूसरे के नाम पर सिम कार्ड

पुलिस की तेजी से कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि सिर्फ 4 घंटे में आरोपी समीर रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि धमकी देने के लिए जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था, वह 71 वर्षीय बुजुर्ग मंटू चौधरी के नाम पर था। समीर ने यह नंबर फर्जी तरीके से हासिल किया था।

कौन है आरोपी समीर रंजन

आरोपी समीर रंजन 35 साल का है। उसके पिता का नाम कुमार शरद रंजन है। वह महेशी गांव, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। समीर ने BCA किया है। कोविड-19 से पहले वह नौकरी करता था, लेकिन बाद में बेरोजगार हो गया। कोविड के बाद से उसकी नौकरी स्थिर नहीं रही। इस वजह से वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

18 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

21 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

21 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago