प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय प्रवास पर बिहार आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना में रोड शो करेंगे, जबकि 30 मई को उनका रोहतास में जनसभा है. पटना में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आतंकी हमले की आशंका है, जबकि रोहतास में उग्रवादी उपद्रव कर सकते हैं. खुफिया विभाग से मिली इनपुट के बाद बिहार पुलिस ने पीएम की सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. पुलिस मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा के दौरान सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
डीजीपी विनय कुमार ने सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में एडीजी (विधि-व्यवस्था) सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों को तय समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया. पटना एसएसपी और रोहतास के एसपी को अपनी इकाई से क्विक रिस्पांस टीम, इंटेलिजेंस टीम और एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स की प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं. इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच बढ़ाने के निर्देश भी मिले हैं.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने उग्रवादी व नक्सलपंथी समूहों से खतरे की आशंका जताते हुए आसूचना संग्रह व सतर्कता की आवश्यकता जताई है. 29 मई को पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. रोहतास जिला पूर्व में नक्सल प्रभावित रहा है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी व कश्मीरी आतंकियों से भी खतरे की आशंका रही है. इसको देखते हुए निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गये हैं. विशेष शाखा व सुरक्षा शाखा को भी अलर्ट पर रखा गया है.
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…