Bihar

मिड डे मिल में गड़बड़ी मिलने पर शिक्षकों के अलावा अब ये भी नपेंगे, ACS एस सिद्धार्थ का नया फरमान जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार की मिड डे मील योजना जो बच्चों को भूख से राहत और पढ़ाई से जोड़ने का जरिया बननी थी अब गबन का जरिया बन गई है. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का झूठा आंकड़ा दिखाकर प्रधान शिक्षक वर्षों से सरकारी राशि का हेरफेर करते रहे हैं. लेकिन अब यह गड़बड़ी सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं मानी जाएगी विभाग ने चेताया है कि जो अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं वे भी अब कार्रवाई की जद में आएंगे.

ACS सिद्धार्थ ने दिया सख्त निर्देश

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्पष्ट कहा है कि मिड डे मील में अनियमितता की शिकायतों को अब हल्के में नहीं लिया जाएगा. अब सिर्फ प्रधानाध्यापक ही नहीं, बल्कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और साधनसेवी जैसे पदाधिकारी भी दोषी माने जाएंगे. किसी भी स्तर पर मिली चूक पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

खाने की थाली में कटौती, बच्चों की हाजिरी में मिलावट

शिकायतों के आधार पर जो सच्चाई सामने आई है, वह चौंकाने वाली है. बच्चों को मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा. घटिया और कम मात्रा में खाना परोसा जाता है, जबकि कागज पर सब कुछ ‘पूर्ण’ दिखाया जाता है. कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति दर्ज होती है, लेकिन वे स्कूल आए ही नहीं होते. इन सबके बावजूद राशन और फंड का उपयोग दिखाकर पूरी रकम निकाल ली जाती है.

DM को चावल सप्लाई पर विशेष नजर रखने का निर्देश

डॉ सिद्धार्थ ने जिलाधिकारियों से अपील की है कि चावल की आपूर्ति में कोई रुकावट न आए. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल भोजन तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण और भविष्य से जुड़ी है. इसलिए हर जिले में इसकी मॉनिटरिंग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

मिड डे मील की योजना जिस मकसद से शुरू हुई थी स्कूल छोड़ने की दर घटाने और पोषण स्तर बढ़ाने के लिए वह मकसद अब खुद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता दिख रहा है. सवाल सिर्फ शिक्षकों पर नहीं, उस पूरे ढांचे पर है जो इन गड़बड़ियों पर आंखें मूंदे बैठा रहा.

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

6 सेकंड ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago