Bihar

बिहार: लौंडा पार्टी ने शादी के मंडप से ही दूल्हे को किया किडनैप, दुल्हन के साथ मारपीट

बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले में मंडप से दूल्हे का अपहरण कर लिया गया. रात करीब 2 बजे लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों ने दुल्हन और उसके परिजनों के साथ मारपीट की, घर से आभूषण और कीमती सामान लूटे और दूल्हे को अगवा कर लिया. पुलिस अब तक दूल्हे को मुक्त नहीं करा सकी है, जिससे दुल्हन के परिवार में हड़कंप मचा है.

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की शादी के लिए बारात साधु चौक मोहल्ले आई थी. बारातियों के मनोरंजन के लिए दूल्हे पक्ष ने लौंडा नाच पार्टी बुलाई थी. नाच के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया. इसके बाद लौंडा पार्टी के कई सदस्य दुल्हन के घर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने दुल्हन, उसकी मां विद्यावती देवी और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. घर से आभूषण और कीमती सामान लूट लिए गए. विरोध करने पर दूल्हे को भी पीटा गया और उसे मंडप से ही अगवा कर लिया गया.

लूट ले गए दुल्हन के गहने

स्थानीय निवासी सुनील कुमार और रमेश साह ने बताया कि लौंडा पार्टी के लोग हिंसक हो गए और लूटपाट के बाद दूल्हे को जबरन ले गए. दुल्हन की मां विद्यावती देवी और परिजन तेतरी देवी ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है. सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की मदद ली जा रही है, ताकि दूल्हे को जल्द मुक्त कराया जा सके.

अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. दुल्हन के परिवार में शोक और डर का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि दोषियों को पकड़ा जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. पुलिस ने लौंडा पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

41 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

2 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

2 घंटे ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

15 घंटे ago