वीआरएस लेकर जन सुराज पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने पार्टी में मिले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह यहां काम करने आए थे, हाथी का दांत बनने नहीं. आनंद मिश्रा ने फिर कहा कि उन्हें पद का लोभ नहीं है, क्योंकि वह जिस पद को छोड़कर जनसुराज में शामिल हुए, उससे बड़ा पद यह नहीं है, जिसका त्याग उन्होंने अभी किया है. अपनी आगे की रणनीति भी उन्होंने तय कर ली है.
मैं बैठने वाला नहीं, काम करने वाला आदमी हूं
आनंद मिश्रा ने इस संबंध में कहा कि मैं युवा अध्यक्ष था और हमने पार्टी से यह रिक्वेस्ट किया कि मुझे इस पद से मुक्त कर दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने जनसुराज पार्टी को नहीं छोड़ा है, सिर्फ युवा अध्यक्ष पद का त्याग किया हूं. उन्होंने आगे कहा कि कारण को समझिये तो कुछ भी कारण नहीं या फिर बहुत कुछ बड़ा कारण भी है.
इन बातों में आनंद मिश्रा की नाराजगी स्पष्ट झलक रही है. उन्होंने कहा कि यहां मेरा जम नहीं रहा है. मैं काम करने वाला आदमी हूं बैठने वाला आदमी नहीं हूं. काम करने का एक सिस्टम होता है. उन्होंने कहा कि मेरा और यहां का वर्किंग स्टाइल कुछ और है इसलिए इस पद के लिए कोई और काम करे ऐसा मैंने पार्टी से अनुरोध किया है.
क्या है नाराजगी की वजह?
पूर्व आईपीएस ने कहा कि मेरे पीठ पीछे कई चीजें बदल जाती हैं. मुझे इसकी जानकारी किसी और से होती है. फिर मेरे पद पर बने रहने का क्या मतलब? मैं युवा अध्यक्ष के पद पर हूं और मुझे नहीं पता चला कि जिले में कौन अध्यक्ष कब बदल गया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था में और भी अधिक डेमोक्रेशी होनी चाहिए. व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि जिसकी जो जिम्मेदारी होती है, उसमें उस शख्स की पूर्णतः भागीदारी होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं है.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…