Samastipur

बाइपास बांध किनारे ई-रिक्शा चालक की बे’रहमी पूर्वक ह’त्या कर फेंका श’व, शक के आधार पर पुलिस ने मृ’तक की पत्नी को हिरासत में लिया

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक सिनेमा हाॅल के पास समस्तीपुर-रोसड़ा बाइपास किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्यारों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।

मृतक की पहचान बहादुरपुर मुहल्ला के ही स्व. राजनारायण शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा (35) के रूप में की गयी है। वह ई-रिक्शा चलाता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग तरह-तरह के चर्चे कर रहे है। मृतक की 2 बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की उम्र करीब साढ़े 5 वर्ष, दूसरे का 4 वर्ष और बेटा 6 महीने का है।

वहीं सुबह-सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं फारेंसिंग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच सैंपल एकत्रित किया है।

बताया गया है कि महेश के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक घर के पीछे झाड़ी में खून का छींटा भी मिला है। वहीं पर खून से सना मृतक का कपड़ा भी बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसी जगह युवक की हत्या हुई है। वारदात के बाद सुराग मिटाने को लेकर शव को बांध किनारे लाकर फेंक दिया गया है।

इधर पूछताछ के दौरान महेश की पत्नी को पुलिस ने घटनास्थल से ही हिरासत में लेकर सीधे थाने ले आया है। इससे पहले मृतक की पत्नी ज्योति देवी ने बताया कि, उनके पति महेश शर्मा सोमवार की शाम को ई- रिक्शा चलाने गए हुए थे। जिसके बाद वह सारी रात घर नहीं आए। सुबह में उनकी ननद ने बताया कि, बाईपास के किनारे किसी की लाश मिली है। जिसके बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि, उसके ही पति का ही शव पड़ा हुआ है। महिला ने मृतक की पहचान जींस पैंट व गले में पहने गए रूद्राक्ष माला से किया।

वहीं मृतक के चाचा व अन्य मुहल्ले वासियों का बताना है कि, शादी के बाद से ही मृतक व उसकी पत्नी के बीच अनबन की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच मृतक की पत्नी ज्योति देवी ने मृतक महेश शर्मा को छोड़कर किसी और से शादी कर ली। जिससे एक बच्चा भी है। इधर दो माह पहले मृतक की पत्नी एक बार फिर अपने दुसरे पति को छोड़कर महेश के साथ रहने बहादुरपुर आ गयी थी। इस बीच दोनों के बीच हमेशा अनबन होते ही रहता था। उन्होंने आशंका जाहिर किया है कि, मृतक की पत्नी ने ही किसी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति देवी का बताना है कि, उसके पति और उसके बीच कोई अनबन नही थी। उसका पति ही उसे कमाकर खिलाता भी था।

बहरहाल पुलिस महेश की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है, हत्या करने के दौरान धारधार हथियार का प्रयोग किया गया है। फारेंसिंग की टीम ने भी पहुंच सैंपल और मृतक का कपड़ा एकत्र किया है। आसपास के लोग मृतक की पत्नी पर आरोप लगा रहे है। उसे भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago