Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव: 25 प्रतिशत ईवीएम रहेंगे सुरक्षित, सभी डीएम को जून तक करना होगा यह काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी गयी है। बूथों पर जरूरत के अतिरिक्त 25 प्रतिशत ईवीएम सुरक्षित (रिजर्व) रखी जाएंगी। इनका उपयोग चुनाव के प्रारंभ होने के पूर्व मॉक पोल के दौरान या बाद में किसी भी ईवीएम में तकनीकी खराबी या गड़बड़ी पर किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है।

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव को लेकर अतिरिक्त ईवीएम उपलब्ध करा दिया है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ईवीएम के तहत 25 प्रतिशत अतिरिक्त बैलेट यूनिट (बीयू), 25 प्रतिशत अतिरिक्त कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 35 प्रतिशत अतिरिक्त वीवी पैट के इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव में सिर्फ ईसीआईएल की ईवीएम का होगा इस्तेमाल

इस बार के चुनाव में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद की ही ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हालांकि, देश में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) भी ईवीएम का निर्माण करती है। इस बार चुनाव में उपयोग के लिए 1.75 लाख ईवीएम उपलब्ध कराई गई है।

इनकी प्राथमिक चरण की जांच के लिए ईसीआईएल की ओर से इंजीनियर भी जिलों में भेजे जा रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी जिलों में जिलाधिकारी के अनुरोध पर कंपनी द्वारा इंजीनियरों को भेजा जाएगा। जून तक सभी ईवीएम की जांच की जानी है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह द्वारा की जा रही है।

15 से अधिक उम्मीदवार होने पर दो ईवीएम का इस्तेमाल

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार होंगे वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हरेक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 16 बटन दिए गए हैं। इसमें 15 बटन उम्मीदवारों के लिए होंगे। एक बटन उपरोक्त में से कोई नहीं, यानी नोटा का होगा। चुनाव के पूर्व और मतदान शुरू होने के दौरान भी ईवीएम के इस्तेमाल की जानकारी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago