Bihar

बिहार में कांग्रेस बड़ा ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ते दिन के साथ तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनावी घोषणा की है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने ऐलान किया कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है तो प्रदेश में ‘माई बहिन मान योजना’ लागू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने इस बात की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की।

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

राजेश राम ने इस बात का ऐलान करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर ‘माई बहिन मान योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के जरिए हम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहते हैं। महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठक में इस योजना को लागू करने पर सहमति बनी है। उन्होंने आगे बताया कि कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी कांग्रेस सरकारों ने पहले ही इस तरह की योजनाएं लागू की हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए मिस्ड कॉल नंबर जारी

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार की पहली गारंटी महिलाओं को समर्पित है। यह सिर्फ घोषणा नहीं है, यह महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात है। कांग्रेस ने इस योजना को लेकर एक पोस्टर और मिस कॉल अभियान भी शुरू किया है। पोस्टर पर साफ लिखा है कि ‘महागठबंधन की सरकार बनने के बाद, जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 महीना सम्मान राशि।’ रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस के लिए एक मिस कॉल नंबर 8800023525 जारी किया गया है।

भाजपा पर कांग्रेस का आरोप

बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने भी महिलाओं को आर्थिक मदद का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे निभाया नहीं। राजेश राम ने आरोप लगाया कि बिहार की मौजूदा सरकार महिलाओं के अधिकारों और नौकरियों से उन्हें वंचित कर रही है। राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम है और रिक्त पदों को भरने की कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago