Bihar

ऑपरेशन सिंदूर के दिन बिहार में जन्मी बेटी, नाम रखा ‘सिंदूरी’

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक का शोर अब सोशल मीडिया से लेकर आम लोगो के दिलों तक गूंज रहा है. हर ओर केवल “ऑपरेशन सिंदूर” पर ही चर्चा है. पहलगाम आतंकी हमले के बदले के लिए चलाये गए इस स्पेशल ऑपरेशन को लेकर देशभर में लोगों का जोश हाई दिख रहा है. लोग गर्मजोशी के साथ भारतीय सेना के इस मिशन के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में देशभक्ति की इसी भावना से प्रेरित होकर कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बालथी महेशपुर के रहने वाले संतोष मंडल और राखी कुमारी ने अपनी नवजात बेटी का नाम “सिंदूरी” रखा है.

वजह पूछने पर इन लोगों के परिजन कुंदन कुमार और सिंपल देवी ने बताया कि जिस दिन “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिया गया, उसी दिन उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया. परिवार को ये पल इतना खास लगा कि उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को बेटी के नाम से जोड़ दिया. परिजनों ने कहा कि पाकिस्तान पर यह शुरुआती विजय और उसी दिन बेटी का जन्म, दोनों ही विषय उनके परिवार के लिए गौरव का विषय हैं.

नवजात ‘सिंदूरी’ की हो रही चर्चा

ऑपरेशन सिंदूर के साथ अब सिर्फ सेना ही नहीं, आम भारतीय भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं. इस लिए यह लम्हा सिर्फ एक नामकरण नहीं, देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव का भी एक मिसाल है. देशभक्ति के इस रंग में रंगी नवजात ‘सिंदूरी’ अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. जिस निज़ी नर्सिंग होम मे बच्ची का हुआ है उस नर्सिंग होम कटिहार सेवा सदन के मैनेजर पप्पू कुमार ने बताया कि ये सच मे कोई भी भारतीय कैसे देश प्रेम की डोर से जुड़ा हुआ है उसका एक प्रमाण है.

Operation Sindoor नाम क्यों पड़ा?

डिफेंस एक्‍सपर्ट की मानें तो पहलगाम में आतंक‍ियों ने कई ऐसे लोगों को मारा ज‍िनकी चंद दिनों पहले शादी हुई थी. भारत ने इन मह‍िलाओं की आंखों में आंसू देखे थे, तभी कसम खाई थी क‍ि एक-एक आंसू का ह‍िसाब ल‍िया जाएगा. इनमें गुरुग्राम की ह‍िमांशी नरवाल भी थीं, जिनकी 16 अप्रैल को शादी हुई थी. वह पत‍ि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के साथ हनीमून मनाने गई थीं, लेकिन आतंक‍ियों ने विनय को मार डाला. इसी तरह जयपुर की प्रियंका शर्मा को आतंक‍ियों को दर्द द‍िया. प्र‍ियंका अपने पत‍ि रोहित के साथ पहलगाम में हनीमून मनाने गई थीं. हमले के दौरान रोहित को गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रियंका घायल हुईं और उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

34 मिनट ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

51 मिनट ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

2 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

5 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

7 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

12 घंटे ago