Bihar

बिहार: 22 साल से फरार नक्सली मीनाक्षी गिरफ्तार, डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया था पुलिस थाना

22 सालों से फरार चल रही नक्सली मीनाक्षी को बिहार एसटीएफ और पश्चिम चंपारण जिले के गोबरहिया थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लौकरिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। नक्सली मीनाक्षी गोवर्धना पुलिस थाने को डायनामाइट से उड़ाए जाने के मामले की आरोपी है। उसके खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी दायर कर चुकी है। मगर पुलिस की पकड़ से लगातार फरार चल रही थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गोवर्धन थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव की निवासी नक्सली मीनाक्षी, अपने मायके लौकरिया थाना के सुंदरपुर गांव में रह रही है। इसके बाद एसटीएफ, गोबरहिया एवं लौकरिया थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसमें नक्सली मीनाक्षी को उसके मायके सुंदरपुर से गिरफ्तार किया गया।

गोबरहिया थानाध्यक्ष रामानंद प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि नक्सली मीनाक्षी पर कोर्ट से वारंट था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती एवं इश्तेहार का भी तामिला किया जा चुका था।

गौरतलब हो कि मई 2003 में नक्सलियों के द्वारा गोवर्धन थाना को डायनामाइट से उड़ा दिया गया था। इस मामले में 27 नक्सलियों पर गोवर्धना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस केस में पुलिस मीनाक्षी की लंबे समय से तलाश कर रही थी।

इसके अलावा गिरफ्तार मीनाक्षी के खिलाफ लौकरिया थाना में 22 मार्च 2005 को भी एक मामला दर्ज था। उसमें 2007 में पुलिस के द्वारा आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। लेकिन वह पुलिसिया पकड़ से फरार चल रही थी। गोबरिया थाना अध्यक्ष रामानंद ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

3 घंटे ago