बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी मां की कहानी सामने आई है, जिसने अब तक 15 बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन दुख की बात ये है कि सभी बच्चों का जन्म समय से पहले हो गया, जिससे 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। अब उनका 15वां बच्चा सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है, जिसे डॉक्टरों की मेहनत से बचा लिया गया है।
सदर अस्पताल में समय पर इलाज से बची मां की गोद
रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के गोपालपुर गांव की सैफुल खातून ने अब तक 15 बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि उनके सभी बच्चे 5 या 6 महीने में ही पैदा हो गए थे, जिससे कुपोषण और कमजोरी के कारण 14 बच्चों की मौत हो गई। अब जब उन्होंने 15वां बच्चा जन्म दिया, तो उसकी हालत भी काफी गंभीर थी। लेकिन समय रहते सदर अस्पताल में भर्ती कराने पर बच्चे का सही इलाज हुआ और अब उसकी सेहत में सुधार है।
जन्म के समय बच्चा सिर्फ 500 ग्राम का था
सैफुल खातून ने बताया कि इस बार उन्होंने बच्चे को सासाराम के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया था। उस वक्त बच्चे का वजन सिर्फ 500 ग्राम था। कई दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वे उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में ले आईं। यहां एक हफ्ते के इलाज में बच्चे का वजन बढ़कर करीब 700 ग्राम हो गया और अब उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
सिविल सर्जन ने बढ़ाया अस्पताल स्टाफ का हौसला
जब बच्चे की हालत ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा रही थी, तो सिविल सर्जन खुद एसएनसीयू वार्ड पहुंचे। उन्होंने बच्चे की देखभाल करने वाले डॉक्टर और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मिठाई खिलाई और गुलाब का फूल देकर उनका हौसला बढ़ाया। सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। फिलहाल अस्पताल में 10 रेडिएंट वार्मर हैं, जिनसे छोटे बच्चों का इलाज किया जाता है। इसके अलावा यहां प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सें पूरी मेहनत से सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर इलाज की वजह से अब बच्चों की मौत के मामले कम हो रहे हैं। मातृ शिशु अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है।
बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…
समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…
समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…