Bihar

तेजस्वी की खटिया खड़ी करने आए हैं, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले नित्यानंद राय

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आए। पटना से सीधे बेगूसराय पहुंचे जहां कन्हैया कुमार के साथ पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले। कांग्रेस नेता की बिहार यात्रा पर राजनीति भी जोरदार हो रही है। पहले से हमलावर बीजेपी के नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि वे तेजस्वी यादव की खटिया खड़ी करने बिहार आए हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल जी पहले अपना पलायन रोकें।

नित्यानंद राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी के आने से तेजस्वी यादव टेंशन में हैं क्योंकि वे राजद नेता की खटिया खड़ी करने वाले हैं। वे पहले भी बिहार आए तो अपनी कांग्रेस का नुकसान कर दिया। बिहार में कांग्रेस का बुरा हाल है उसके जिम्मेदार राहुल गांधी है। अब तेजस्वी यादव की बारी है। इसका आगाज वे कर चुके हैं। राहुल गांधी लगातार संविधान को लेकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। हमारा संविधान पूरी तरह सुरक्षित है। जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश में सरकार बनी है तबसे भ्रष्टाचारी नेता हाथ में संविधान की किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

इधर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पहले अपना पलायन रोकना चाहिए। कभी केरल जाते हैं, कभी यूपी तो अब बिहार का चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें भगवा रंग से नफरत है। इसी वजह से सफेद रंग को चुना है। लेकिन उनके बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रदेश दिलीप यादव ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं अपनी पार्टी की लुटिया डुबा देते हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बिहार में मजबूत उपस्थिति के लिए राहुल गांधी और अन्य नेता बिहार में काम कर रहे हैं। राहुल गांधी का मात्र दो माह में तीसरी बार बिहार आना इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago