समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के प्राथमिक विद्यालय सरहद भैरों में कार्यरत BPSC शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में रविवार रात मौत हो गई।
मृतक शिक्षिका की पहचान रोहतास जिले के सासाराम के मोहद्दीगंज गांव निवासी जमुना सिंह की बेटी डिंपल कुमारी (28 वर्ष) के रूप में की गई है। वह वर्ष 2023 से वह बीपीएससी टीआरई-1 में मोहिउद्दीननगर के सर्दभैरों गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में पदस्थापित थी।
शिक्षिका के छोटा भाई राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी नौकरी होने के बाद वह मोहिउद्दीननगर के सुधीर कुमार झा के मकान में किराए पर रह रही थी। वहीं से स्कूल आना जाना करती थी। शुरू में उनकी छोटी बहन भी उसके साथ रहती थी, लेकिन होली में दोनों घर लौटी, इसके बाद छोटी बहन घर पर ही रह गई और वह नौकरी के लिए समस्तीपुर आ गई।
रात मकान मालिक ने फोन पर बताया कि उनकी बहन शिक्षिका डिंपल की तबीयत काफी खराब है। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ समस्तीपुर पहुंचे तो उनकी बहन की स्थिति काफी खराब थी। वह बेहोशी की स्थिति में थी। उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत किस कारण से हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत के बाद स्कूल प्रशासन को सूचना दिए जाने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…