कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होंगे। बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने एक नई मुहिम भी छेड़ दी है। राहुल गांधी ने युवाओं से अपील की है कि वो सफेद टी-शर्ट पहन कर बेगूसराय में आएं। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर युवाओं से यह अपील की है। इस वीडियो में राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैंं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए – सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए। यहां रजिस्टर कर White T-Shirt Movement से जुड़िए: http://whitetshirt.in आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं।’
2 महीने में तीसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी
इधर राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पटना आने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय जाएंगे। वहां वे पलायन रोको नौकरी दो पद यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे पटना वापस आएंगे। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में वे शामिल होंगे। इसके बाद राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पार्टी के नेताओं को सम्बोधित करेंगे। दो महीने के भीतर तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे राहुल गांधी पार्टी नेताओं को संगठन से जुड़े मुद्दे पर टिप्स देंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…