समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: इंस्टा की दीवानगी के कारण मिली सजा-ए-मौ’त, फोटो पोस्ट करने से नाराज पति ने पत्नी को मा’र डाला

IMG 20241130 WA0079

बिहार के रोहतास में महिला की हत्या कर दी गई. हत्या के आरोप उसके पति पर ही लगा है. हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है. मृतक महिला के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक महिला इंस्टा पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती थी, जो उसके पति को पसंद नहीं था. इसी वजह से उसे मार डाला.

परिजनों ने काटा बवाल:

वहीं, घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो वह लोग ससुराल पहुंचे और आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को साथ लेकर थाना पहुंच गए. जहां शोर शराबा शुरू कर दिया और दोषी पति पर कार्रवाई की मांग करने लगे. सासाराम से बिक्रमगंज जाने वाली सड़क को जाम करने की भी कोशिश की गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन दिया और तब जाकर फिर आक्रोशित लोग सड़क से हटे.

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कौन थी मृतक महिला?:

घटना जिले के बिक्रमगंज के नटवार रोड स्थित वार्ड नंबर 10 की है. जहां महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. मृतक की पहचान राजपुर की रहने वाली ममता देवी के रूप में हुई है. उसकी शादी 2014 में दीपू साह से हुई थी. मृतक महिला को दो संतान है.

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

इंस्टा पोस्ट के कारण दामाद ने मार डाला:

मायके वालों ने ममता के पति दीपू पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पिता के मुताबिक सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के कारण उसकी बेटी की हत्या की गई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के कारण उसकी बेटी का मोबाइल छीनकर उसके पति ने फेंक दिया था. इसके बाद गुस्से में पति ने ममता की हत्या कर दी.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250330 WA0081IMG 20230818 WA0018 02