Bihar

पटना यूनिवर्सिटी के होस्टल में बमबाजी: हिरासत में एक 13 छात्र, पूछताछ जारी, DSP बोली- घटनास्थल से बम बनाने के मैटेरियल भी मिले

पटना यूनिवर्सिटी के होस्टल में बमबाजी हुई है। दरअसल, दो दिन पहले यानी गुरुवार को कैवेंडिश और मिंटो हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद हॉस्टल के छात्रों ने शनिवार देर रात डेढ़ बजे 4 बम फोड़े। पूरा मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित पटना यूनिवर्सिटी का है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने 13 छात्राें को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

DSP बोली- घटनास्थल से बम बनाने के मैटेरियल भी मिले

DSP दीक्षा ने बताया कि घटना देर रात की है। दो हॉस्टल के बीच लड़ाई हुई है। बम फोड़ने की भी सूचना है। घटनास्थल से बम बनाने के मैटेरियल भी मिले हैं। कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

हिरासत में लिए गए छात्र का कल एग्जाम

हिरासत में लिए गए 13 छात्राें में से एक धीरज के दोस्त ने बताया कि धीरज औरंगाबाद का रहने वाला है। वह बेहद ही गरीब फैमिली से है। घर पर ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से पटना यूनिवर्सिटी के मिंटो हॉस्टल में एग्जाम देने के लिए ठहरा था। छापेमारी के दौरान यह भी पकड़ा गया। कल 28 अप्रैल से सेमेस्टर 4 का CIA एग्जाम है।

अवैध तरीके से रहने लगे थे छात्र

बताया जा रहा है कि आधिकारिक तौर पर हॉस्टल अभी नहीं खुले हैं। 25 अप्रैल को हॉस्टल में रहने के लिए फॉर्म निकला है। इसके पहले ही छात्र हॉस्टल में अवैध तरीके से रहने लगे थे।यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक छात्रावास के लिए आवेदन करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल पिछले साल हुए BN कॉलेज के छात्र हर्ष हत्याकांड के बाद से बंद है।

भंडारा खाने के दौरान शुरू हुई थी लड़ाई

कृष्णाघाट के रास्ते में शीतला मंदिर में दोनों गुट के छात्र 25 अप्रैल को भंडारा खाने पहुंचें थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टलों के छात्रों के बीच बकझक हुआ। फिर वहां भी लड़ाई हुई। इसके बाद से यह लड़ाई अभी तक जारी है। लगभग 3 बार छात्र आपस में इस विवाद को लेकर भिड़ चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

5 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

6 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

6 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

7 घंटे ago