Bihar

नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया पर कार्रवाई से भड़की कांग्रेस, पटना में ट्रेन रोक किया प्रदर्शन

पटना में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पटना के सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर ट्रेन को रोका, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.

क्यों भड़के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता?

बिहार युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर उनकी मुखरता से घबरा गई है. उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा और महादलित वर्ग के लिए राहुल की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है.

प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था बाधित

प्रदर्शनकारी जब सचिवालय हॉल्ट पर पहुंचे, तो अचानक ट्रैक पर बैठ गए और ट्रेन के आगे लेट गए. इससे ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा. कुछ यात्रियों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी. रेल प्रशासन भी असहज स्थिति में आ गया. पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और ट्रेन को रवाना किया गया.

प्रशासन की सख्ती और विपक्ष की चेतावनी

प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की. अधिकारियों का कहना है कि विरोध करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. दूसरी ओर, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की कार्रवाई नहीं रुकी, तो पार्टी राज्यभर में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago