समस्तीपुर में बागमती शांतिधार बूढ़ी गंडक लिंक योजना से बागमती नदी से उत्पन्न होने वाली बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ-साथ सुखाड़ की स्थिति में भी सुधार होगा. समस्तीपुर जिला के आधा दर्जन प्रखंड कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर, शिवाजीनगर, रोसड़ा एवं सिंघिया के साथ दरभंगा जिले के हायाघाट और बहेड़ी प्रखंडों की लगभग 39,350 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. इस परियोजना से इस इलाके में भूजल के स्तर को बनाये रखने में भी काफी मदद मिलेगी.
इतना ही नहीं, शांतिधार के किनारे बसे लोगों की सामाजिक और आर्थिक जीवनशैली को बेहतर बनाया जा सकेगा. इस योजना का 62 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.बागमती शांतिधार बूढ़ी गंडक लिंक योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रूप से निर्मित शांतिधार के उपलब्ध भूमि को पुनर्जीवित करते हुए बागमती नदी के जल को बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित करना है.यह पूर्व से ही जल निकासी का माध्यम रहा है.
शांतिधार बागमती नदी के दाएं कल्याणपुर प्रखंड के घोघराहा से बहती हुई समस्तीपुर जिला में बूढ़ी गंडक नदी के बाएं त्रिमुहानी रोसड़ा के पास बूढ़ी गंडक नदी में मिलती है. बागमती-शांतिधार-बूढ़ी गंडक लिंक योजना के पूरे हो जाने के बाद इलाके की लगभग 39 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. इससे इस क्षेत्र की लगभग 4.20 लाख की आबादी लाभान्वित हो सकेंगे. इस योजना के कार्यान्वयन से बागमती नदी के अधिशेष जल को बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित कर बागमती से उत्पन्न होने वाली बाढ़ की स्थिति में भी सुधार लाया जा सकेगा.
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…