Bihar

कानू समाज को टिकट देने के बाद सोनपापड़ी लूट लेगा विपक्ष, मंत्री नित्यानंद राय के निशाने पर कौन?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि कानू हलवाई समाज को भाजपा ही सम्मान देती है। पार्टी ने समाज के लोगों को टिकट भी दिया और मंत्री भी बनाया। विपक्षी दल इस समाज को सम्मान नहीं दे सकता। अगर राजद-कांग्रेस टिकट भी दे दिया तो हलवा और सोनपापड़ी लूट लेगा। जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवादी, आतंकराज वालों से इस समाज का भला नहीं हो सकता। पटना मिलर हाईस्कूल में वंशी चाचा की याद में कानू-हलवाई अधिकार महारैली में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानू समाज आर्थिक रूप से भले ही पिछड़ा है लेकिन वैचारिक रूप से यह समृद्ध है।

मंत्री ने कहा कि एक पुल के लिए वंशी चाचा की ओर से आत्मदाह किया जाना इसे साबित करता है। तत्कालीन सरकार गूंगी-बहरी थी। यही कारण रहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तभी बैरगनिया में पुल बना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कानू-हलवाई समाज के आराध्य देव भगवान गणिनाथ के जन्म स्थान (पहलवैया धाम) वैशाली को बिहार सरकार राजकीय मेला का दर्जा देगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महनार (वैशाली) में बाबा गणिनाथ सेवाश्रम के तीन दिवसीय मेला आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह मेला हलवाई समाज की अस्मिता और परम्परा से जुड़ा है। डबल इंजन सरकार में तेजी से विकास हो रहा है और अब सड़क-पुल के लिए किसी को बलिदान नहीं देना पड़ता।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विरासत का आभास होने से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि विकास के लिए काम करने वालों को ही कानू-हलवाई समाज वोट दे। अध्यक्षीय भाषण में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सभी दलों ने इस समाज को ठगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पशुपालन मंत्री रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुरेश शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। संचालन जितेन्द्र गुप्ता ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

20 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

21 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

21 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

22 घंटे ago