Bihar

सतुआन पर्व आज, इस दिन सत्तू खाने और दान का है विशेष महत्व; जानें विशेषता…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में सोमवार को सतुआनी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही मेष राशि में सूर्य के प्रवेश होने पर खरमास की भी समाप्ति हो जाएगी। इस दिन लोग अपने-अपने कुलदेवताओं का पूजन करते हैं। उसके बाद आटा, सत्तू, आम्रफल के साथ शीतल पेय जल, पंखा अर्पित करते हैं। इस मास का एक नाम मधुमास भी है।

मान्यता है कि इस दिन अपने पितरों को तर्पण कर उनके निमित यथा शक्ति दान करते हैं। इसके बाद बैसाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से भगवान बद्रीनाथ की यात्रा की शुरुआत होगी। पंडितों का कहना है कि पद्म पुराण में बैसाखी के दिन स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य के मेष राशि में परिवर्तन करने यानि मेष संक्रांति होने के कारण यह ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। अश्विन नक्षत्र, मेष राशि में सूर्य सोमवार की सुबह 5:01 मिनट में प्रवेश करेंगे।

सतुआनी को लेकर जिले में चहल-पहल तेज

सौर नववर्ष का आरंभ भी इसी दिन से होता है। इधर सतुआनी को लेकर जिले में चहल-पहल तेज हो गई है। बाजारों में हर चौक-चौराहों पर चना का सत्तू, जैव का सत्तू और मक्के के जैव की सत्तू की जमकर बिक्री हो रही है। शहर में उत्तर प्रदेश के रहने वाले भूंजा, सत्तू बचने वालों द्वारा चना, जौ, मक्का सत्तू की जमकर बिक्री हुई। इस दौरान इन सभी दुकानों पर रविवार को देर रात तक भीड़ लगी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago