Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के 18 जिलों में 7 और 8 अप्रैल को मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना

बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने वाला है. रामनवमी के दिन भी बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. आइएमडी ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि बिहार के कई जिलों में 6 अप्रैल के बाद ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके दौरान तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट में बताया गया कि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिले में 7 और 8 अप्रैल को बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

बिहार में तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बिहार के सारण के मशरख प्रखंड में सबसे अधिक तापमान (40.0 डिग्री) रहा. इसके अलावा गोपालगंज जिले में 39.2 डिग्री सेल्सियस, सिवान 39.4 डिग्री, किशनगंज 34.2 डिग्री, सुपौल 36.4 डिग्री, समस्तीपुर 38.9 डिग्री, वैशाली 39.4 डिग्री, पूर्णिया 36.8 डिग्री, भागलपुर 39.2 डिग्री, मुंगेर 39.8 डिग्री, बांका 39.3 डिग्री, जमुई 39.3 डिग्री, गया में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago