Bihar

हमारी सरकार आई तो बिहार में लागू नहीं होगा वक्फ बिल, कूड़े में फेंक देंगे: तेजस्वी यादव

वक्फ संशोधन बिल पर जारी सियासत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। पटना स्थित राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो बिहार में वक्फ बिल लागू नहीं होने देंगे, कूड़ेदान में फेंक देंगे।

वक्फ संशोधन बिल को असंवैधानिक बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग धुव्रीकरण की राजनीति करके देश को बांटना चाहते हैं। बेरोजगारी, पलायन, गरीबी, शिक्षा जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं।

आरएसएस और बीजेपी को संविधान विरोधी बताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लगातार संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। नागपुरिया कानून को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। हम लोग सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को मानने वाले लोग है। उसूलों की राजनीति करते हैं। सत्ता में रहें या न रहें लेकिन कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं किया है। साथ ही इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

जो पार्टियां और नेता खुद को सेकुलर कहते हैं, इस बिल को समर्थन देने के बाद उनका पर्दाफाश हो गया है। जो दिखाता है, कि ये लोग अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। न कि देश के लिए राजनीति करते हैं। अब कोई कितना भी जस्टिफिकेशन दें, कुछ होने वाला नहीं है। जिस तरह आरक्षण की लड़ाई कोर्ट में लड़ रहे हैं। ठीक उसी तरह राजद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा मुसलमान, दलित ,पिछड़े को मुख्य धारा से दूर करना चाहती है। बीजेपी की यही असली साजिश है। 65 फीसदी आरक्षण के साथ भी बीजेपी ने ऐसा ही किया। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा मंडल वाले हिन्दू और मुसलमानों को दूर करना चाहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago