Samastipur

रामनवमी को लेकर समस्तीपुर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव के द्वारा बताया गया कि उनके थाना क्षेत्र में एक जगह पर चैती दुर्गा पूजा किया जा रहा है। वहीं 7, 8, 9 और 12 अप्रैल को कुल पांच जगहों से रामनवमी जुलूस निकलेगी। इसको लेकर जुलूस मार्ग में जवानों के साथ पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी। वहीं, बैठक में रामनवमी जुलूस के मार्ग, समय, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और आपसी समन्वय पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा करते हुए सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार आपत्तिजनक पोस्ट नहीं भेजे। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई संदिग्ध बात हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

बैठक में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव, ट्रैफिक एसएचओ सुनील कांत, अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, एसआई योगेंद्र सिंह, एसआई अमर कुमार, एएसआई जितेंद्र सिंह एवं एएसआई विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सामाजिक समरसता और सौहार्द्र बनाए रखने को लेकर हिंदू पुत्र संगठन के अविनाश कुमार बादल सिंह, जदयू नेता मो. अनस रिजवान सहित शहर के कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago