Bihar

बिहार: तनिष्क से 10 करोड़ लूटने वालों के साथ रास्ते में हो गई छिनत‌ई; बालू माफियाओं ने छीन लिये थे जेवर

बिहार के आरा में हुए बहुचर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. जिस वारदात में करोड़ों की ज्वेलरी लूटी गई थी, उसी लूट का एक बड़ा हिस्सा अपराधियों के हाथ में टिक नहीं सका. लूट के बाद जब बदमाश भाग रहे थे, तो रास्ते में उन्हें खुद दूसरी ‘लूट’ का शिकार होना पड़ा.

छपरा की ओर भाग रहे थे लुटेरे, बालू माफियाओं ने छीन लिए जेवरात

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन लूट को अंजाम देने के बाद अपराधियों का एक गिरोह छपरा की ओर भाग रहा था. गंगा पार करने के लिए जब वे एक नाव पर सवार हुए, तब वह नाव इलाके के कुख्यात बालू माफियाओं की थी. माफियाओं को जब पता चला कि इन लोगों के पास भारी मात्रा में सोना और हीरे हैं, तो उन्होंने उन्हें घेरकर जबरन जेवरात छीन लिए. कुछ जेवर अपराधियों के पास बचे रहे, जिनमें से कुछ को पुलिस ने बाद में मुठभेड़ और छापेमारी के दौरान बरामद किया.

जांच करते-करते पुलिस बालू माफिया तक पहुंची है

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. लूट की जांच करते-करते अब पुलिस बालू माफिया तक जा पहुंची है. मनेर के दियारा इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है. हाल ही में पुलिस ने वहां से कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूट के जेवरात भी बरामद किए हैं.

गौरतलब है कि इस लूटकांड में अब तक 10 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक शूटर चुनमुन झा मुठभेड़ में मारा गया था. पुलिस को उम्मीद है कि बालू माफिया की गिरफ्तारी के बाद लूटे गए जेवरात का पूरा रहस्य सामने आ जाएगा.

मामले में पुलिस का क्या कहना है?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में गोपनीयता बनाए हुए है और आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही एक बड़ी कार्रवाई की घोषणा की जा सकती है. इस लूटकांड की कहानी अब सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह बालू माफिया और संगठित अपराध की मिलीभगत का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आ रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago