Bihar

बिहार: घर में सो रही लड़की के ऊपर देर रात खिड़की से फेंका गया ए’सिड, इलाज जारी

बिहार में एक लड़की पर तेजाब से हमला कर अपराधियों ने सबको दहला दिया है। वारदात बेगूसराय जिले की है। एसिड हमले में झुलसी लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप है। घटना बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 की बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जिस लड़की पर एसिड फेंका गया है वो यहां के स्थानीय बीजेपी नेता की बेटी हैं। एसिड से किए गए हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार की रात लड़की अपने घर में सो रही थी उसी वक्त अपराधियों ने घर में घुसकर उसपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंके जाने के बाद लड़की चीखने लगी।

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि घर की खिड़की से लड़की पर तेजाब फेंका गया है। अज्ञात अपराधियों की इस करतूत से इलाके में दहशत का माहौल है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने इस पूरे मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लड़की के परिजनों ने बताया कि अचानक नींद से जगी लड़की ने चेहरे पर जलन होने की बात कही।

लड़की ने बताया कि उन्हें अंदेशा हुआ कि किसी ने उनपर एसिड फेंका है। परिजनों के मुताबिक, जांच के दौरान बिस्तर पर एसिड के अंश मिले। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद से अपराधी फरार बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लड़की के पिता का नाम संजय सिंह राठौड़ है। वो बीजेपी से जुड़े हुए हैं और यह भी कहा जा रहा है कि वो बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। उनकी 24 साल की बेटी के चेहरे और बांह पर रात करीब 2 बजे एसिड से हमला किया गया है। रात में ही संजय सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago