Bihar

खुशखबरी! बिहार में आज से बिजली सस्ती, नई दरें लागू; स्मार्ट मीटर वालों को कितना होगा फायदा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में आज से नई बिजली दर लागू हो गई है। बीते दिनों बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कंपनी की याचिका पर नई बिजली दर की घोषणा की थी जो एक अप्रैल 2025 से लागू हो गई है। यह दर 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।नई दर लागू होते ही राज्य के ग्रामीण इलाके में घरेलू और कुटीर ज्योति (बीपीएल) कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 54 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलनी शुरू हो गई। महीने में 50 यूनिट से अधिक खपत करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह लाभ मिलेगा। इस श्रेणी के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा।

वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रखे राज्यभर के उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। अब तक बिहार में 62 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इसके पहले उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज करने पर तीन फीसदी की छूट मिल रही थी। अगर ग्रामीण इलाके में घरेलू उपभोक्ताओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रखे हैं तो उन्हें 79 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के छह महीने बाद तक लोड से अधिक खपत करने पर जुर्माना नहीं देना होगा। लेकिन जिन उपभोक्ताओं ने छह महीने पहले स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए हैं और वे अधिक खपत करेंगे तो उन्हें जुर्माना देना होगा। कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं से लोड बढ़ाने का आग्रह किया है। शहरी घरेलू, ग्रामीण व शहरी व्यवसायिक, कृषि, औद्योगिक कनेक्शन सहित किसी भी श्रेणी की बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं है। 31 मार्च से पहले की बिजली दर के अनुसार ही लोगों को बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

कृषि उत्पादों के उचित भंडारण को बढ़ावा देने के लिए कोल्ड स्टोरेज की एक नई श्रेणी बनाई गई है। 74 किलोवाट तक की अनुबंध मांग वाले कृषि उत्पाद को एलटी आईएएस-एक श्रेणी में शामिल किया गया है। एचटी कोल्ड स्टोरेज (11 केवी) में 50 केवीए से 1500 केवीए तक के लिए कोल्ड स्टोरेज की नई श्रेणी बनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

17 घंटे ago