बिहार का राजगीर एक और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का गवाह बनेगा। यहां एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच होगा। इसको लेकर सोमवार को हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच करार किया गया। इसमें भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया की टीमें शामिल होंगी। दो टीमों का चयन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से होगा। इनवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रन शंकरण ने कहा कि बिहार में लगातार अंतार्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हो रहा है। एशिया कप प्रतियोगिता भी इस कड़ी में शामिल होगा। नि:शुल्क टिकट के लिए ऑनलाइन निबंधन कराना होगा। पिछली बार हुए हॉकी प्रतियोगिता में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि हॉकी स्टेडियम में अस्थायी गैलरी बनेगी। इसमें 20 हजार लोग मैच का आनंद उठा सकेंगे।
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…
समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…