Bihar

राजद-कांग्रेस में CM कैंडिडेट पर बनेगी एक राय? खरगे के घर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक शुरू

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले दिल्ली में महागठबंधन के दो बड़े दलों राजद और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक चल रही है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक दिल्ली में हुई है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यह बैठक हो रही है।

इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेनु गोपाल, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवरु के साथ ही राजद सांसद प्रो मनोज कुमार झा और संजय यादव भी मौजूद हैं । इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल सभी दल अपनी-अपनी तरफ से तैयारियों में जुटे हैं। राजद के नेता कई मौकों पर यह कहते आए हैं कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन चुनावी मैदान में उतरेगा और तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस के सभी बड़े नेता अब तक यहीं कहते आए हैं कि सीएम फेस पर फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा। यानी सीएम पर दोनों ही पार्टियों की राय एक जैसी नहीं है कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खरगे के घर राहुल और तेजस्वी की इस बैठक में बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री फेस पर भी चर्चा हो सकती है।

क्या बोले RJD विधायक..

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव की बैठक पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये सब को पता है कि लोकतंत्र में जनता किसी को मुख्यमंत्री बनाती है। बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है। महागठबंधन में ऑल इज वेल है। महगठबंधन में महामजबूत है और महाविजय के लिए तैयार है।

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारे विरोधी पहले अपने गठबंधन को संभाले। एनडीए में तो मुख्यमंत्री के कई दावेदार हो गए हैं। तेजस्वी यादव की दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मुलाकात होगी। हमारे महागठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। महागठबंधन की ओर से बिहार में मुख्यमंत्रीी का चेहरा तेजस्वी यादव ही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago